फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An electric bus charging point will be set up at the Kaithal bus stand.

Kaithal News: कैथल बस अड्डे पर बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
An electric bus charging point will be set up at the Kaithal bus stand.
कैथल। रोडवेज डिपो में जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने वाला है। इस दिशा में तैयारी तेज कर दी गई हैं। बसों के आने से पहले ही बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यालय ने इसके लिए बस अड्डे पर उपलब्ध भूमि का विवरण और उपयुक्त स्थान की रिपोर्ट मांगी है, ताकि चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही कैथल डिपो ने पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग भी मुख्यालय को भेजी हुई है, जिस पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के नियमित संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसी कारण बसों के आवंटन से पहले चार्जिंग प्वाइंट लगाना जरूरी है। इस प्वाइंट के लगने के बाद भविष्य में बसों के संचालन में बैटरी संबंधित चार्ज करने की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगा लाभ
इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने से सबसे अधिक फायदा विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को आधुनिक व आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी। इन बसों में वातानुकूलित (एसी) सुविधा उपलब्ध होगी जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही डीजल की तुलना में परिचालन लागत कम होने से रोडवेज को भी आर्थिक लाभ होगा। इस समय शहर में सिटी बस सेवा नहीं है। इन बसों का प्रयोग सिटी बस सेवा में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने की दिशा में अहम कदम
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत में कमी आएगी। सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और कैथल में चार्जिंग स्टेशन की स्थापना इसी पहल का हिस्सा मानी जा रही है। वर्तमान में करनाल और कुरुक्षेत्र डिपो की इलेक्ट्रिक बसें भी समय-समय पर कैथल रूट पर संचालित हो रही हैं।


---------
मुख्यालय ने बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के लिए उपलब्ध स्थान की रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कैथल डिपो की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग भी मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, वर्कशॉप मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed