{"_id":"6840a3af3e65a6e450093c28","slug":"an-elderly-man-injured-in-a-road-accident-died-three-days-later-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662906-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग ने तीन दिन बाद दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग ने तीन दिन बाद दम तोड़ा
Thu, 05 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सड़क दुर्घटना के तीन दिन बाद घायल भूना निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने सीवन थाना की पुलिस को शिकायत दी थी। हादसे में बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
भूना गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह एक चालक है। 31 मई को वह गांव की मुख्य सड़क पर शाम को घूमने के लिए गया था। उनके पिता मदन लाल साइकिल से अगौंध रोड की तरफ जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह मौके पर बेहोश हो गए थे।
सतीश के मुताबिक, बाइक चालक को पकड़ लिया तो उसने पूछने पर अपना नाम गुरदेव सिंह निवासी थेह नेवल बताया था। सतीश ने बताया कि उसने पिता को कार से कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सतीश ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद