{"_id":"6807fa48e89d70f5f903ce7f","slug":"always-be-careful-and-be-cautious-kaithal-news-c-18-1-knl1004-630222-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सदा बरतें सावधानी और रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सदा बरतें सावधानी और रहें सतर्क
Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। साइबर पुलिस ने पंचमुखी चौक ढांड व बस स्टैंड ढांड पर मंगलवार को साइबर हेल्प डेस्क लगाकर आमजन को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध के तरीकों व उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी दी। पुलिस टीम ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए समझाते हुए कहा कि सदा बरतें सावधानी और हरदम सतर्क रहें।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में साइबर पुलिस की टीम ने जानकारी प्रदान की। पुलिस टीम ने बताया कि आज देश में जितना तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए नए तरीके सामने आ रहे है। इनको सुलझा कर दोषियों को सजा दिलाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं।
उन्होंने बताया कि यदि आप स्मार्टफोन रखते है तो हम आपको कुछ ऐसे एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे जिनके माध्यम से ठग मिनटों में आपके खाते की रकम साफ कर रहे हैं। ठग बैंक या किसी अन्य विभाग के अधिकारी बनकर कॉल करते हैं व आपसे कोई ऐसी एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहेंगे एप डाउनलोड होने के बाद वह आईडी व पासवर्ड पूछेंगे जो इन एप्लीकेशन में जनरेट होता है।
विज्ञापन
जैसे ही आप आईडी, पासवर्ड शेयर करते हैं आपका मोबाइल पर ठग का नियंत्रण हो जाएगा इसका मतलब यह है कि आपने अपने मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम उसके हाथ में दे दिया आपके फोन का पर्सनल डाटा लेकर अन्य एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसलिए किसी की भी अपना ओटीपी न बताएं।
सस्ते लोन के चक्कर में आकर किसी के झांसे में न आये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम आपके साथ घटित हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराएं ताकि समय पर ही साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
—————————————