फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alliance formed to save democracy: Dr. Sushil

लोकतंत्र को बचाने के लिए बना गठबंधन : डा. सुशील

Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Alliance formed to save democracy: Dr. Sushil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्र्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र खत्म करने की ठान रखी है। ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल, लोगों की अभिव्यक्ति पर रोक और हर व्यक्ति को डर के साये में जीने को मजबूर कर रखा है, लेकिन अब भाजपा के दिन जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है।

इस मौके पर सोमवार को आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय प्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं बल्कि इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन तोड़ने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरू कर दिए। केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे, लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे। कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी। वे शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में धर्मार्थ कार्यों ने जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका गांव कुरुक्षेत्र से आधे घंटे की दूरी पर जींद जिला में शामलो कलां है। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि वे भाजपा सांसद नायब सैनी की तरह गायब नहीं रहेंगे। पूर्व विधायक जेपी ने कहा कि कलायत उनकी जन्म भूमि है। आज वे जो कुछ भी हूं कलायत की वजह से हैं।


इस बैठक में इंजीनियर सुखबीर चहल, पूर्व सरपंच पवन कुमार, राजेश सरपंच, रणधीर प्योदा, सतीश जांगड़ा, एसडीओ बलबीर सजुमा, गज्जन सिंह, रामकुमार, सुनील सहारण, प्रदीप कुराड़, सतपाल बेदी, सत्यवान व लीला राम शर्मा चौशाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed