{"_id":"5d5ad1688ebc3e89a853d782","slug":"allegations-of-rigging-in-the-village-again-for-the-chief-minister-s-lap-kaithal-news-rtk5126077163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में फिर लगा धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में फिर लगा धांधली का आरोप
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव क्योडक़ में चल रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य राजकुमार, सेठपाल व अन्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव के सरपंच द्वारा धांधली की जा रही है। अभी एक विजिलेंस रिपोर्ट आई है। जिसमें एक गली निर्माण में करीब 91 हजार रुपये की धांधली उजागर हुई है। गली में 7687 पेवर ब्लाक अधिक खर्च दिखाए गए हैं, जिसकी कीमत 91307 रुपये है। जबकि गांव में करीब 350 गलियां है। अगर सभी गलियों की जांच करवाई जाए तो बड़ा घोटाला निकल सकता है। हालांकि यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2018 की है। सेठपाल ने कहा कि यह रिपोर्ट हमने विजिलैंस करनाल से ली है। जो विजिलेंस करनाल ने कार्यकारी अभियंता पंचायती राज, चौकसी एवं गुणवत्ता नियंत्रक मुख्यालय चंडीगढ़ को भेजी गई है। सेठपाल ने कहा कि इसके अलावा भी उन्होंने उपायुक्त को कई शिकायतें दी हुई हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और पिछले 6 माह से अधिक समय पर शिकायतें अधिकारियों की टेबल पर धूल फांक रही हैं। वे इस मामले की शिकायत सीएम को करेंगे। इस मौके पर राजा पंच, नरेश पंच, बॉबी पंच, पवन कुमार, पवन वाल्मीकि, सुरेश, राजा फौजी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
इन आरोपों पर गांव क्योडक़ के सरपंच बलकार आर्य का कहनाहै कि पहले भी उन पर आरोप लगाए गए थे, जिनमें वे बेकसूर साबित हुए थे। एक बार फिर से अनाप-शनाप आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसी कोई रिपोर्ट उनके संज्ञान में नहीं है कि विजिलेंस ने गड़बड़ी बताई है।
विज्ञापन
इन आरोपों पर गांव क्योडक़ के सरपंच बलकार आर्य का कहनाहै कि पहले भी उन पर आरोप लगाए गए थे, जिनमें वे बेकसूर साबित हुए थे। एक बार फिर से अनाप-शनाप आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसी कोई रिपोर्ट उनके संज्ञान में नहीं है कि विजिलेंस ने गड़बड़ी बताई है।
विज्ञापन