{"_id":"64da858d207ec0e9b109b9c8","slug":"allegations-of-insulting-the-martyred-soldier-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3236-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीद सैनिक के अपमान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीद सैनिक के अपमान का आरोप
Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक गुहला का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को शिकायत सौंपकर शहीदों के अपमान का आरोप लगाया। साथ ही अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
शहीद सिपाही संतोष सिंह डेरा कुचिया के पिता पूर्व सैनिक जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की योजना के तहत शीलापट्ट शहीदों के गांव में लगाए जा रहे हैं। मेरे शहीद पुत्र सिपाही संतोष सिंह का शीला पट्ट मेरे डेरे व स्कूल में न लगाकर बाजीगर डेरे के सार्वजनिक शौचालय के साथ में बनाया जा रहा है, वहां पर डेरा वासी शौच करते हैं और उसके आसपास कूड़ा करकट भी डाला जाता है।
इसका पता चलने पर उन्होंने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के प्रधान हवलदार जगजीत फौजी से संपर्क किया। उन्होंने सलाह दी कि आपका यह गांव का मामला है वह सरपंच के संज्ञान में यह मामला लाए। जोगेंद्र सिंह ने कहा कि हम गांव के मौजिज व्यक्तियों ने पहले हमें आश्वासन दिया और बाद में कहा कि ये तो यही पर बनेगा।
विज्ञापन
इसके बारे में प्रधान ने कहा कि आप एसडीएम से गुहला जाकर मिलें। एसडीम ने उनकी शिकायत को बीडीपीओ के पास भेज दिया है। प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन अमरजीत सिंह, शहीद के भाई हवलदार कुलवंत सिंह, इंस्पेक्टर सिंगारा सिंह, पूर्व सैनिक होशियार सिंह, पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह, गजे सिंह, बलकार सिंह शामिल रहे।