फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All cast meeting for brotherhood

भाईचार कायम रखने के लिए 36 बिरादरी हुई एकत्रित

Thu, 03 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पाई
अमर उजाला ब्यूरो/पाई Updated Thu, 03 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
All cast meeting for brotherhood
गांव प्यौदा में 36 बिरादरी के लोगों ने सद्भावना पंचायत का आयोजन कर सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। लोगों ने यह भी फैसला लिया कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ की राजनीति के लिए 36 बिरादरी को दो फाड़ करने का प्रयास करेगा, उसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में नीम वाली चौपाल में हुई एक सद्भावना पंचायत में36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि वे यह जातीय विभाजन नही होने देंगे। वे पहले भी एक थे और आगे भी एक रहेंगे। कुछ स्वार्थी नेता व लोग अपने भले के लिए आपसी भाई चारे को तोड़ने का काम कर रहे है। गांव में ऐसे लोगों को घुसने नही दिया जाएगा। गांव का प्रत्येक जात का व्यक्ति गांव में इस ताने बाने को पहले से भी अधिक मजबूत करने के लिए हर समय तैयार खड़ा दिखाई देगा। जाट आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा जो उत्पात मचाया गया।
विज्ञापन


उनका जात पात से कोई संबंध नहीं है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। समाज में एक दूसरे के बिना सब अधूरे हैं। ऐसी अकेली कोई बिरादरी नहीं है, जो एक दूसरे के बिना अपना जीवन यापन कर सके। उनका भाई चारा ज्यों का त्यों बना रहेगा। सब मिलकर हरियाणा में फिर से भाई चारा कायम करेंगे।  इस पंचायत में 36 बिरादरी के मदन शर्मा, पूर्व सरपंच साधु राम, सतवीर शर्मा, नफे सिंह, राम मेहर, जगवीर, टेक चंद वाल्मीकि, कृष्ण वाल्मीकि, राजेंद्र प्रजापत, दीपा प्रजापत, शंभु प्रजापत, सुरेश गोस्वामी, नवीन गोस्वामी, जिला नायक, अजमेर नायक, सिंधु नायक, छोटा नाई, महेंद्र, बलबीर हरिजन, महेंद्र हरिजन, धूपा हरिजन, राकेश शर्मा, पवन शर्मा अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed