{"_id":"6a8763985d1d74d40b0e8ee1","slug":"akal-academy-habri-secures-first-place-in-red-ribbon-quiz-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154010-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में अकाल अकादमी हाबड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में अकाल अकादमी हाबड़ी प्रथम
Fri, 21 Aug 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा में हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अकाल अकादमी हाबड़ी, द्वितीय स्थान दा माइलस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल और तृतीय स्थान पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरड़ ने हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध करवाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना रहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल कैथल से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप बातीस व क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों से 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के कुल 104 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक टीम में दो विद्यार्थी शामिल रहे। प्रारंभिक चरण में सभी प्रतिभागियों का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित हुआ, जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 टीमों का चयन जिला स्तरीय क्विज के लिए किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्रथम स्थान पर रही टीम को 3000 रुपये मिलेंगे
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।