फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aim of road safety quiz is awareness: SP

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य जागरूकता : एसपी

Wed, 31 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aim of road safety quiz is awareness: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस महानिदेशक हरियाणा और पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025–26 का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसपी उपासना ने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का निरीक्षण एसपी उपासना ने किया। एसपी उपासना ने बताया कि प्रथम आने वाली टीम अब रेंज स्तर पर आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों के कुल 69 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा चार स्तरों में आयोजित की गई।

लेवल 1: कक्षा 3 से 5 तक, लेवल 2: कक्षा 6 से 8 तक, लेवल 3: कक्षा 9 से 12 तक और लेवल 4: कॉलेज व आईटीआई के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुलिस विभाग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की। इस अवसर पर प्रबंधक थाना सतपाल, सड़क सुरक्षा इंचार्ज एसआई सतबीर सिंह, एसआई रघुवीर सिंह, एचसी अनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की ओर से विजय चावला, जितेंद्र राठौर, राजेश कुमार, पंकज सेतिया और शमशेर सिंह ने आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
स्तर-1 (कक्षा 3 से 5)

n
प्रथम स्थान: द इंडियन हाइट इंटरनेशनल स्कूल, गुहला खंड ः अक्षित गोयल, निविद गोयल एवं एकनूर
n
द्वितीय स्थान: अकाल अकादमी, हाबड़ी, पुंडरी खंड ः एकमजोत कौर, मनवीर सिंह एवं हरगुन कौर

n
तृतीय स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रामथली, सीवन खंड ः कुनाल, रेनूका एवं हिमानी

स्तर-2 (कक्षा 6 से 8)

n
प्रथम स्थान: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, कलायत खंड ः पंकज, चंचल एवं महक

n
द्वितीय स्थान: डी.ए.वी. स्कूल, चीका ः विश्वास बंसल, तर्जनी एवं पीयूष

n
तृतीय स्थान: राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रमान-रमानी, पूंडरी खंड ः रजत, नमन एवं भावित

स्तर-3 (कक्षा 9 से 12)

n
प्रथम स्थान : आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, कलायत खंड ः आभा, महक एवं निहाल

n
द्वितीय स्थान: के.वी.एम. ग्लोबल स्कूल, पाई, पुंडरी खंड ः अभय शर्मा, मुस्कान एवं पलक

n
तृतीय स्थान: न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, कसान, राजौंद खंड ः जनत, ईशा एवं साहिल

स्तर-4 (कॉलेज और आईटीआई)

n
प्रथम स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजौंद ः अभिषेक, हर्ष एवं अजय

n
द्वितीय स्थान: कपिल मुनि राजकीय कन्या महाविद्यालय ः अंजली, पूजा एवं रितेश

n
तृतीय स्थान: डी.ए.वी. कॉलेज, चीका ः रेखा रानी, वंशिका एवं मधु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed