फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the rain, the arrival of wheat stopped, lifting started

Kaithal News: बारिश के बाद गेहूं की आवक रुकी, उठान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the arrival of wheat stopped, lifting started
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सीजन के तहत मंडियों में अब तक करीब दो लाख से अधिक क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। शुक्रवार रात तक जारी बारिश के बाद अब शनिवार को जिले की अधिकतर अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पर ब्रेक लगा है। हालांकि शनिवार को गेहूं की उठान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे किसानों सहित आढ़तियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शनिवार को भी मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से लगातार जारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं को नुकसान नहीं है, लेकिन मंडियों में पहुंची गेहूं को नुकसान है। उधर, मार्किट कमेटी का दावा है कि बारिश आने से पहले ही उन्होंने शहर की मंडियों में पड़े गेहूं को तिरपाल से ढक दिया। ऐसे में गेहूं की फसल को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में नमी की मात्रा सही होने पर शनिवार को सरकारी खरीद हुई है।
विज्ञापन

विस्तार अनाज मंडी के आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को शुरू हुए पांच से अधिक दिन का समय बीत चुका है। शुक्रवार तक गेहूं की उठान का काम शुरू नहीं हो पाया था। शनिवार से विस्तार अनाज मंडी से गेहूं का उठान कार्य शुरू कर दिया गया है। अब मंडी में गेहूं की आवक तेज होने के बाद मंडी में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 42 हजार 160 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
कैथल। जिले में अब तक कुल 42 हजार 160 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है। डीसी ने बताया कि अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 14 हजार 471 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने 22 हजार 850 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस की ओर से चार हजार 839 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।

यहां हुई इतनी खरीद-
डीसी ने बताया कि अगौंध मंडी में 570 एमटी, अरनौली मंडी में 1593 एमटी, बलबेड़ा मंडी में 267 एमटी, बाउपुर मंडी में 281 एमटी, भागल मंडी में 1553 एमटी, चीका मंडी में 15 हजार 543 एमटी, कैलरम में 60 एमटी, कैथल पुरानी मंडी में 358 एमटी, कैथल नई मंडी में चार हजार 724 एमटी व कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी में छह हजार 108 एमटी, कलायत दो हजार 275 एमटी, कम्हेड़ी 234 एमटी, पाई में दो हजार 684 एमटी, राजौंद मंडी में 1360 एमटी, रामथली 2310 एमटी, रसीना 147 एमटी, सांघन 132 एमटी, सीवन मंडी में 1961 एमटी गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed