{"_id":"5d23828c8ebc3e6c9568d334","slug":"after-rape-viral-video-and-foto-kaithal-news-rtk503437036","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर वायरल की विडियो व फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर वायरल की विडियो व फोटो
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोपी विडियो व फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल भी करता था। महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि शादी से पहले उसकी कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ जान पहचान थी। दोनों के बीच अकसर बातें होती रहती थी। उसने आरोपी के सामने शादी करने का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उसने खुद को बेरोजगार बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। बाद में विवाहिता के परिजनों ने फरवरी माह में किसी अन्य लड़के से उसकी कर दी। शादी के करीब एक सप्ताह बीतने के बाद जब वह अपने घर आई तो आरोपी ने उसके पास फोन किया व जरूरी बात करने के नाम पर उसे बाहर बुला लिया। जैसे ही वह आरोपी के पास गई तो वह उसे कार में बैठाकर ढांड रोड स्थित एक होटल में ले गया। विवाहिता ने बताया कि आरोपी ने पहले से ही वहां पर एक कमरा किराये पर ले रखा था। कमरे में ले जाकर उसने कुछ समय तक बातचीत की व बाद में मोबाइल से दोनों की फोटो लेकर अपने मोबाइल में पर भेज ली। इसके बाद आरोपी कृष्ण ने फोटो वायरल कर उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दी। साथ ही उसे फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर दुष्कर्म भी किया। एक दिन आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो उसके फोन पर भेजी व अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच इंस्पेक्टर मंजू सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच इंस्पेक्टर मंजू सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन