फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After Havan, the flag is hoisted on the net tree.

Kaithal News: हवन के बाद जाल के पेड़ पर चढ़ाई ध्वजा

Wed, 25 Oct 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
After Havan, the flag is hoisted on the net tree.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हो गया। मेला शुरू करने से पहले बाबा राजपुरी डेरे में सुबह हवन करवाया गया, जिसमें भारी संख्या में साधुओं, आसपास के गांवों के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन करने के बाद मंदिर में लगे वर्षों पुराने जाल के पेड़ पर ध्वजा चढ़ाई गई।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने गांव की परिक्रमा कर दादा खेड़े पर पूजा-पाठ किया और मेले की शुरूआत की। ऐसी मान्यता है कि डेरे में लगे जाल के पेड़ पर माता हिंगलाज नवमी की रात को धागा बांधने के लिए आती हैं। उनके आगमन के उपलक्ष्य में सुबह हवन कर पेड़ पर ध्वजा चढ़ाई जाती है। डेरे के महंत दूजपुरी ने बताया कि तीन दिन में पांच लाख के करीब श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


पहले दिन पूजा-पाठ के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ऐसे में मेला स्थल पर भी भीड़ कम रही। श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी के मंदिर में दूध, घी, मक्खन, फल और प्रसाद चढ़ाकर धन-धान्य और पशुधन में वृद्धि की कामना की। पहले दिन मेले में दुकानें भी कम लगी, जिन पर बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत दूजपरी ने बताया कि एकादशी के दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए पहुंचेंगे, क्योंकि प्रत्येक एकादशी को बाबा राजपुरी के डेरे में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उतराखंड, यूपी व हिमाचल सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु और साधु पूजा-पाठ के लिए पहुंचेंगे। एकादशी को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। मेले के दौरान कुश्ती दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच भी सजेगा।


महंत ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया है। गांव बाबा लदाना को शहर व अन्य गांवों से जोडऩे वाले सभी रास्तों पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करवाए गए हैं। मेले के संपन्न होने तक पुरुष एवं महिला कर्मचारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed