फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After four years of hard work, Lasu Yadav will show strength in National Boxing

चार साल की मेहनत के बाद नेशनल बॉक्सिंग में लासू यादव दिखाएगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
After four years of hard work, Lasu Yadav will show strength in National Boxing
34-कैथल। चौथी यूथ नेशनल चेंपियनशिप में गोल्ड मेडल जितने वाली बॉक्सिंग खिलाड़ी लासू यादव विजयी मुद - फोटो : Kaithal
चार साल से बॉक्सिंग की तैयारी कर रहे खिलाड़ियोें का नेशनल में खेलने का पूरा हो गया है। अब बॉक्सिंग खिलाड़ी लासू यादव की नेशनल में जीतने पर कड़ी नजर है। बता दें कि 18 से 23 जुलाई को चौथी नेशनल यूथ चैंपियनशिप हुई थी। इसमें कैथल से तीन महिला खिलाड़ियाें ने भाग लिया था। तीनों खिलाड़ियों ने अलग अलग भार वर्ग में मेडल हासिल किए हैं। इसमें 66 से 70 किलो भार वर्ग में लासू यादव ने गोल्ड, 70 से 75 किलो भार वर्ग में स्नेहा ने सिल्वर व 75 से 80 किलो भार वर्ग में निधि ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि कैथल के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी लासू यादव का चयन 18 अगस्त से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हो गया है। पट्टी अफ गान निवासी लासू यादव ने बताया कि वह इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। यह प्रतियोगिता फरवरी 2020 में स्वीडन के बोरस में हुई थी। उन्होंने कहा कि उसके पिता रमेश नंबरदार दो एकड़ जमीन के मालिक हैं। खेती बाड़ी से ही घर का गुजारा हो रहा है। वहीं गांव क्योड़क निवासी 17 वर्षीय स्नेहा तीन साल से बॉक्सिंग में मेडल जीत रही है। स्नेहा को देखकर गांव के 20 युवा भी अब बाक्सिंग सीख रहे हैं। 2019 में जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य, 2019 में स्वर्ण, स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। बॉक्सिंग खिलाड़ी निधि ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed