{"_id":"57e1809e4f1c1bc409a82a8c","slug":"advocate-strike-hole-state-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे प्रदेश में हो सकती है वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे प्रदेश में हो सकती है वकीलों की हड़ताल
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
धरनारत वकील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन और प्रशासन के बीच गतिरोध कम होने की बजाए लगातार उग्र होता जा रहा है। बार एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में कैथल बार एसोसिएशन के समर्थन में एक दिन के वर्क सस्पेंड के लिए बार काउंसिल के चेयरमैन से मिलने का निर्णय लिया है। वहीं बुधवार से कैथल में अदालतों में भी वर्क सस्पेंड रखने का फैसला ले लिया। साथ ही गुहला में बार एसोसिएशन बुधवार को वर्क सस्पेंड रखेगी। लगातार दूसरे दिन 7 वकीलों ने बार एसोसिएशन कार्यालय में अनशन किया।
विदित रहे कि डीसी पर दुर्व्यवहार के आरोप एवं एसडीएम के रीडर द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत से गुस्साए वकीलों ने दोनों अधिकारियों के तबादले की मांग को लेकर पिछले सप्ताह से राजस्व अदालतों का बहिष्कार किया हुआ है। सोमवार से इस मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। इसी बीच सोमवार रात्रि अंबाला मंडलायुक्त द्वारा बार एसोसिएशन के प्रधान से बातचीत के लिए संपर्क किया गया और उन्हें पहले दो बजे फिर साढ़े चार बजे मिलने के लिए बुलाया। उन्हें बताया गया था कि डीसी व एसडीएम को भी बुलाया जाएगा। इस प्रस्ताव के बाद मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें प्रधान अशोक गौतम ने बातचीत के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी।
बैठक में विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया कि वकील सीएम के अलावा अब किसी अधिकारी से बात नहीं करेंगे। यदि किसी अधिकारी को बात भी करनी है तो वह बार में आकर बात करे। बार एसोसिएशन के प्रधान गौतम ने कहा कि उन्होंने अंबाला मंडलायुक्