{"_id":"69694012ede3e195b60bfcec","slug":"advice-on-avoiding-addiction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-825061-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे से बचने की सलाह
Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों खासकर युवाओं सो इससे बचने की सलाह दी गई।
मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के प्राध्यापक एवं हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अब्देश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त समाज की आवश्यकता बताई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ व सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रवि सिंघल, सदस्य डॉ. ओपी गर्ग व सचिव विकास सिंगला ने भी अभियान का समर्थन करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग में डॉ. रीना शर्मा, डॉ. बबली, सीमा, अनिता व भावना उपस्थित रहीं।