{"_id":"65bd64ed027eabf8180ac6a4","slug":"advice-do-surya-namaskar-stay-healthy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-318540-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सलाह ः करें सूर्य नमस्कार, रहें स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सलाह ः करें सूर्य नमस्कार, रहें स्वस्थ
Sat, 03 Feb 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला आयुष विभाग कार्यालय में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के सफल आयोजन को लेकर योग सहायकों ने बैठक की। इस मौके पर चर्चा के दौरान बताया गया कि लोगों को सूर्य नमस्कार से स्वस्थ रहकर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के निर्देशन में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. शिव कुमार की अध्यक्षता में बैठक ली। इसमें हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ होशियार सिंह ने हरियाणा योग आयोग पंचकूला तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक फरवरी से 20 फरवरी तक हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के सफल आयोजन के लिए समस्त आयुष योग सहायकों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक योग सहायक द्वारा 12 गांव में सूर्य नमस्कार के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। योग व्यक्ति की शारीरिक क्षमता उसके मन, भावना व ऊर्जा के स्तर के अनुरूप कार्य करता हैं। सूर्य नमस्कार अभियान के जरिए आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ा कर निरोग रह सकते है और बच्चे एकाग्रचित होकर अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को सूर्य नमस्कार के अभ्यास करवाए जाने हैं तथा सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। स्कूल, कॉलेज, गांव, व्यायामशाला, आंगनबाड़ी, पंचायत घर इत्यादि सभी जगह यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।