फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   admisson

दाखिले को लेकर कालेजों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
admisson
admisson - फोटो : Kaithal
छह महीने इंतजार के बाद अब कॉलेज में दाखिला की विद्यार्थियों में आस जगी है। पहले दिन वर्क लोड बढ़ने से कुछ समय तक सर्वर डाउन रहा। हालांकि बाद में आवेदकों के ऑनलाइन फार्म अप्लाई होते रहे। इस बार हायर एजुकेशन निदेशालय द्वारा घर से ही ऑनलाइन आवेदन के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसके बाद भी आवेदक कालेज में पहुंच रहे। इसके बाद कालेजों में दाखिला कमेटी व हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इस बार हायर एजुकेशन विभाग द्वारा 24 घंटे ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। इसके बाद विभाग द्वारा संबंधित कालेज से ऑनलाइन वेरिफेकशन करवाई जाएगी। अगर किसी आवेदक के नाम-पते में कोई त्रुटि है तो कमेटी उस पर अंडरलाइन करेगा।
विज्ञापन

शहर में इंटरनेट कैफे पर आवेदकों का लगा रहा तांता
दाखिले को लेकर पहले दिन शहर के करनाल रोड स्थित, पिहोवा चौक, अंबाला रोड सहित अन्य जगहों पर संचालित इंटरनेट कैफ पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आवेदकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पोर्टल खुलने के बाद कालेजों में बनी कमेटियां
यूजी के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन शहर में अलग-अलग कालेजों में पोर्टल खुलने के बाद दाखिला कमेटी बनाई।
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया की तैयारी कर ली है। कालेज कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि सोमवार से यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 21 सितंबर तक चलेगी। जनसंचार व पत्रकारिता विभाग की प्राध्यापिका एवं प्रबंधक समिति के उप-प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों को दाखिले व ऑनलाइन/ ऑफलाइन परीक्षा संबंधित जानकारी देने के लिए 4 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसी प्रकार से आरकेएसडी कॉलेज में नये सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कोरोना महामारी के कारण सारी प्रकिया ऑनलाइन रखी गई है। विद्यार्थियों को कॉलेज कैंपस में आने की आवश्यकता नहीं है। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने बताया कि इसके दो समितियों का गठन कर दिया है। सत्यापन समिति एवं हैल्प डेस्क संबंधी समितियों का गठन करने के साथ ही सोमवार को इनकी औपचारिक मींटिग का आयोजन किया गया। दाखिले की सारी की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। विद्यार्थी कहीं से भी यूनिवर्सिटी की बेवसाइट या फिर कॉलेज से दाखिला कमेटी से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed