{"_id":"6a89ff13615eb8ccdf069d4a","slug":"admissions-secured-for-893-seats-at-the-government-iti-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154098-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय आईटीआई में 893 पर सीटों पर हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय आईटीआई में 893 पर सीटों पर हुआ दाखिला
विज्ञापन
दाखिला के लिए पहुंचे हुए विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस बार 896 सीटों में से 893 पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है और अब केवल तीन सीटें खाली हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर मिलने के कारण विद्यार्थियों का रुझान आईटीआई की ओर बढ़ा है।
इन संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया दो जून से शुरू हुई थी और 21 अगस्त तक चली। इस दौरान विद्यार्थियों को सीट अलाटमेंट, मेरिट सूची और ऑन द स्पॉट दाखिले के विभिन्न चरणों में अवसर दिए गए। अंतिम चरण में भी संस्थान में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ रही। जिले की सभी राजकीय आईटीआई की कुल 2996 सीटों में से 2471 सीटों पर दाखिला हुआ है। अभी 525 सीटें खाली हैं। यानी जिले की सरकारी आईटीआई में करीब 82.46 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। वहीं निजी आईटीआई में करीब 40 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। इससे सरकारी आईटीआई विद्यार्थियों की पहली पसंद के रूप में सामने आई हैं। खाली सीटों को देखते हुए विभाग की ओर से दोबारा दाखिला शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है। यदि निदेशालय नए चरण में प्रवेश की अनुमति देता है तो इच्छुक विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। इससे तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर मिल सकता है।
-- -- -- -- -- --
आईटीआई का नाम कुल सीट भरी खाली
राजकीय आईटीआई- कैथल- 896
893
03
महिला कैथल- 256
181
75
कलायत-
500
319
181
पूंडरी-
344
292
52
महिला पूंडरी 136
94
42
पबनावा-
244
182
62
गुहणा-
68
50
18
गुहला चीका-
244
231
13
राजौंद-
308
229
79
वर्जन
तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार और प्लेसमेंट के अवसर मिलने के कारण युवाओं का रुझान आईटीआई की तरफ बढ़ रहा है। जिले की सभी राजकीय आईटीआई की करीब 82 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। खाली सीटों के लिए निदेशालय की ओर से दोबारा दाखिले का अवसर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई