{"_id":"5fd127058ebc3e3f760efeb8","slug":"admison-kaithal-news-knl535935163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में आज होंगे मेरिट के आधार पर आफलाइन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में आज होंगे मेरिट के आधार पर आफलाइन दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आईटीआई में खाली सीटों को भरने को लेकर अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑनलाइन की बजाय आईटीआई में सीधे दाखिला करने का शेडयूल जारी किया है। शेडयूल अनुसार दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन पोर्टल से 10 से 12 दिसंबर तक मेरिट कार्ड डाउनलोड करके उसे उस आईटीआई में जमा करवाना होगा। जहां वह दाखिला लेना चाहता है। मेरिट कार्ड की संस्थान स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके उपरांत दाखिला कमेटी द्वारा मेरिट के आधार पर संस्थान में रिक्त सीटों के प्रति युवा व युवतियों को दाखिला दिया जाएगा।
गौरतलब है कि विभाग द्वारा आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया करीब तीन माह से जारी थी। छह काउसिंलिंग के बावजूद जब आईटीआई की करीब 20 से 30 प्रतिशत सीट खाली रह गई तो विभाग ने आखिरकार ऑनलाइन मेरिट के आधार पर ऑफलाइन दाखिला करने का निर्णय लेना पड़ा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे ऐसा लगता है कि अब आईटीआई में रिक्त सीट भरेंगी तथा युवा व युवतियों को भी फायदा होगा।
ये रहेगा दाखिला शेडयूल
60 प्रतिशत या इससे अधिक 10 दिसंबर
50 प्रतिशत या इससे अधिक 11 दिसंबर
50 प्रतिशत से कम 12 दिसंबर
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि दाखिले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए दाखिला कमेटी का गठन किया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल से मेरिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित आईटीआई में जमा करवा सकते हैं। दाखिला पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।