{"_id":"675352bf965778f3990ff0c6","slug":"administrator-changed-again-responsibility-handed-over-to-adc-deepak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-534568-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फिर बदला प्रशासक, एडीसी दीपक को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फिर बदला प्रशासक, एडीसी दीपक को सौंपी जिम्मेदारी
Sat, 07 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी एडहॉक कमेटी के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने व अभी तक आगामी चुनाव न होने के कारण जिला प्रशासन ने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा-आईएएस-को संस्था का प्रशासक नियुक्त किया है। करवा की नियुक्ति जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने की है।
हालांकि जाट हाई स्कूल सोसायटी की पूर्व की गर्वनिंग बॉडी दने संस्था का चुनाव करवाने को लेकर कार्यवाही की गई थी। इसे लेकर सभी तैयारी करते हुए चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था, लेकिन बाद में संस्था के कुछ सदस्यों की ओर से कोलाजियम गठन में अनियमितता व भाई भतीजावाद को लेकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय कैथल में इस चुनाव को चुनौती दी थी।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2022 को नियुक्त किए गए पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम ने भी चुनाव न करवाए जाने को लेकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने सात सदस्यीय एडहाक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन एडहाक कमेटी भी चुनाव करवाने में असफल रही।
विज्ञापन
यही नहीं एक अगस्त 2024 को जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने वजीर सिंह ढुल, सतबीर सिंह व जसमेर पुनिया को शामिल करते हुए एडहॉक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन करीब चार माह के कार्यकाल के बावजूद उक्त कमेटी भी जाट हाई स्कूल सोसायटी का चुनाव को सिरे नहीं चढ़ा सकी। इसके चलते अब को जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने उक्त एडहॉक कमेटी को भंग कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इस प्रकार अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी द्वारा कि प्रशासनिक अधिकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को जाट हाई स्कूल सोसायटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक अधिकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा एक कर्मठ, ईमानदार व निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।