{"_id":"68fd1c7aefe38be0650c0635","slug":"aditya-and-vikas-came-first-in-the-race-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139748-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आदित्य और विकास दौड़ में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आदित्य और विकास दौड़ में रहे अव्वल
Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की एथलैटिक मीट संपन्न हुई। इस मौके पर दौड़ प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे आदित्य और विकास समेत अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड की शानदार प्रस्तुति और मार्च पास्ट के साथ हुई। इसके बाद कबड्डी, वॉलीबाल, 1500 मीटर और 100 मीटर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी में बारहवीं मेडिकल की टीम विजयी रही, जबकि बारहवीं आर्ट्स टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में बारहवीं साइंस की टीम ने जीत दर्ज की। 1500 मीटर रेस में आदित्य प्रथम और विकास द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 100 मीटर रेस में विकास ने पहला, कृष ने दूसरा और देव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने बताया कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस मीट का आयोजन बच्चों की खेल प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक, मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के संचालन में स्कूल के डीपी पवन शर्मा, अर्चना और शिखा ने विशेष योगदान दिया।