{"_id":"609ee7e08ebc3e47792b8f11","slug":"adhti-strike-for-wheat-purchase-kaithal-news-knl69967277","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों ने दिया गेहूं खरीद के लिए धरना, एसडीएम ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों ने दिया गेहूं खरीद के लिए धरना, एसडीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद की मांग को लेकर आढ़तियों ने लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। उन्होंने दोपहर बाद दो बजे तक धरना दिया। बाद में एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शनिवार को गेहूं की खरीद की जाएगी।
विदित रहे कि आढ़तियों ने 13 मई को मंडी में पड़े सारे गेहूं की खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लेकिन मार्केट कमेटी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। जिस कारण आढ़तियों ने शुक्रवार 14 मई को भी मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। सुबह ही आढ़ती धर्मपाल कठवाड़, प्रधान श्याम लाल गर्ग, कृष्ण कुमार, बीरभान जैन सहित काफी अन्य आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी की। इसी बीच आढ़तियों ने धरने के लिए टेंट लगा दिया। तभी उन्हें बताया गया कि धारा 144 के बीच वे टेंट लगाकर नहीं बैठ सकते। इसके बाद टेंट उखाड़ दिया गया और आढ़ती कार्यालय में ही बैठ गए। दोपहर बाद दो बजे तक आढ़तियों का धरना जारी रहा। इसके बाद एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने आढ़तियों को शनिवार की खरीद का आश्वासन दिया। इसके बाद आढ़ती वहां से चले गए। प्रधान श्याम लाल गर्ग ने कहा कि शनिवार को खरीद का आश्वासन उन्हें दिया गया है। उनकी मांग है कि जो गेहूं किसानों का लंबित है, उसे खरीदा जाए।
उधर, कांग्रेस के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी है। जिस कारण तीनों वर्ग सरकार को कोस रहे हैं। वहीं राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने कहा कि सरकार ने गेहूं का दाना-दाना खरीदा है। जो भी थोड़ा बहुत बचता है, उसकी खरीद की जाएगी।