{"_id":"65bd64e408d57015ee081964","slug":"addiction-is-like-a-poisonous-snake-crush-it-in-the-beginning-itself-dr-ashok-kaithal-news-c-18-1-knl1004-318539-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले नाग के समान है नशा, आरंभ में ही कुचल दें : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैले नाग के समान है नशा, आरंभ में ही कुचल दें : डॉ. अशोक
Sat, 03 Feb 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में शुक्रवार को आयोजित नशा मुक्ति औजागरूकता कार्यक्रम में 466 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नशा एक विषैले नाग के समान है नशा, आरंभ में ही कुचल दें।
गौरतलब है कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन नशे के विरुद्ध युवा पीढ़ी को जागरूक कर रहे हैं। वे पूरे हरियाणा में साइकिल यात्रा निकालकर जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल पहुंचे।
नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यदि किसी के पड़ोस में आग लगती है तो उसका धुआं, गर्मी, तपन और प्रदूषण अन्य पड़ोसियों को भी प्रभावित करता है और हो सकता है वो आग आस पास के घरों को भी जला दे। यही स्थिति नशे की होती है। जब कोई व्यक्ति नशा करता है तो इससे अन्य लोग भी नशे की लत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नशे के कारण पूरा परिवार ही नहीं अपितु समाज और राष्ट्र भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशा दो प्रकार का है। एक प्रतिबंधित और दूसरा अप्रतिबन्धित। दोनों प्रकार के ही नशे मनुष्य के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और लत पडऩे पर जीवन में कष्टकारी होकर शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।