फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Activities for Nagarpalika Sewan election intensify

Kaithal News: नगरपालिका सीवन चुनाव के लिए सरगर्मी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Activities for Nagarpalika Sewan election intensify
सीवन। नगरपालिका सीवन चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनावी कार्यालय खोल लिए हैं। पार्षद पद के प्रत्याशी भी अपने नामांकन की तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था और पार्षद पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

इस दिन भी कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करना है। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य तौर पर भाजपा की प्रत्याशी शैली मुंजाल अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक हलका गुहला कुलवंत बाजीगर सीवन में पहुंचेंगे और शैली मुंजाल का नामांकन दाखिल करवाएंगी। इसके लिए भाजपा ने अपने चुनावी कार्यालय का भी शुभारंभ रविवार को कर लिया।
विज्ञापन

शैली मुंजाल भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं और सीवन से उन्हें भाजपा ने नगरपालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। रिटायर प्राध्यापिका संतोष शर्मा भी सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगी। संतोष शर्मा के पति सुदर्शन शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रधानाचार्य हैं और क्षेत्र में अच्छा रसूख रखते हैं। सबसे पहले नगर में अपना चुनावी कार्यालय खोलने वाली संयम गुप्ता भी अपना नामांकन सोमवार को ही दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य कई चेहरे चेयरपर्सन की दौड़ में दिखाई देने की उम्मीद है। सभी प्रत्याशी नामांकन के दौरान ही अपना दम खम दिखाने तैयारियों में जुटे हैं। नामांकन के लिए सभी लोगों से मिल रहे हैं और डोर टू डोर करके लोगों को नामांकन के लिए साथ चलने और जुलूस में शामिल होने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी सभी को निमंत्रण भेजा जा रहा है। पहली बार नगरपालिका का चुनाव होने के कारण लोगों में उत्सुकता भी अधिक है। प्रत्येक वार्ड से पार्षद पद के लिए कई चेहरे सामने आ रहे हैं। उम्मीद है कि प्रत्येक वार्ड से कम से कम पांच उम्मीदवार अवश्य ही चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed