फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action will be taken against officers who are negligent in giving information: Karambir

सूचना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : कर्मबीर

Mon, 16 Jun 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers who are negligent in giving information: Karambir
कैथल। हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी का चंदाना गेट स्थित सैनी भवन में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि के तौर पर सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को यदि किसी सूचना की जरूरत पड़ती है तो उसे सूचना दिलवाई जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ एक्ट के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को निरक्षरता, दहेज जैसी सामाजिक बुराईयों के खात्मे की दिशा में काम करना चाहिए। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में व्यवस्था बदल गई है। इसीलिए बच्चों की पढ़ाई पर जोर दें। उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित बनाएं। ताकि योज्य बच्चे अपने आप रोजगार हासिल कर सकें। आज समाज आगे आ रहा है। सरकारों में पद मिल रहे हैं। इन सभी पदों का संयम के साथ सम्मान करते हुए 36 बिरादरी के विकास की दिशा में काम करें। निश्चित तौर पर समाज तरक्की करेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कर्मबीर सैनी का अभिनंदन किया। सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. सीबी सैनी, पूर्व प्रधान बीरभान सैनी, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी, सीवन नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप सैनी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने उनका शॉल व फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता भाजपा की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। इस कार्यक्रम में पार्षद लीलू सैनी, राज सैनी, रामफल सैनी, मोनू सैनी, सरदार रामस्वरूप सैनी, संदीप सजूमा, लछमन सैनी, संदीप सैनी, शशि सैनी, पहलवान कृष्ण सैनी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र ऊर्फ बिल्लू सैनी, पूर्व पार्षद जोगेंद्र सैनी, चंद्रशेखर, हरिकिशन सैनी, सुरेश सैनी, मोहन लाल सैनी, हेप्पी, जज्गा सैनी, रिंकू सैनी रामजी, राजू सैनी, सुरेंद्र सैनी, अवतार सैनी, राजेश सैनी सजूमा, राजेश जस्सी, राजेंद्र सैनी, निशांत सैनी, दीपक सैनी, हन्नी सैनी, बलविंद्र सैनी, कालू सैनी, रिंकू सैनी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed