{"_id":"65172d3dc0ea13aa710b3b54","slug":"action-report-will-be-sent-to-headquarters-kaithal-news-c-18-1-knl1004-230753-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार्रवाई रिपोर्ट भेजी जाएगी मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार्रवाई रिपोर्ट भेजी जाएगी मुख्यालय
Sat, 30 Sep 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फर्जी प्रमाणपत्र पर सरपंच पद का चुनाव लड़ने के मामले में अब जिला पंचायत एवं विकास विभाग की तरफ से गांव सींह के सरपंच अमनदीप सिंह को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कंवर दमन ने कहा कि सरंपच के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट को मुख्यालय में भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि विभाग को गलत सूचना देकर बने सरपंच के खिलाफ उनके विभाग की तरफ से उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह था पूरा मामला : आरोपी सरपंच अमनदीप सिंह ने वर्ष 2022 में हुई सरपंच पद के चुनावों में अपने गांव से चुनाव लड़ा था और उसने चुनाव जीता था। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि अमनदीप ने चुनाव लडऩे के लिए 10वीं कक्षा का फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करवाया।
उसने तथ्यों को छुपा कर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना की है। गांव सींह के एक व्यक्ति ने डीसी से इस संबंध में शिकायत की थी। डीसी ने जांच के आदेश दिए तो मामले की सत्यता का खुलासा हुआ। थाना चीका में यह केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
गुहला थाना पुलिस ने गांव सींह निवासी आरोपी सरपंच अमनदीप सिंह को गत वीरवार को इस मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
फर्जी प्रमाणपत्र प्रयोग की शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद गांव सींह के सरपंच अमनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी करवाई गई थी। उसके अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट को पंचायत विभाग के मुख्यालय में भेजा जाएगा। इसके बाद विभाग के आला अधिकारी इस सरपंच को बर्खास्त करने की कार्रवाई करेंगे। -कंवर दमन, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी