फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action against encroachers, goods confiscated

Kaithal News: अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, सामान जब्त

Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Action against encroachers, goods confiscated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। त्योहारी सीजन में अब नगर परिषद भी बाजारों में किए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर गंभीर हो गई है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की और करीब 50 हजार रुपये का सामान भी जब्त किया।

अतिक्रमण व जाम की समस्या के संबंध में इसी सप्ताह से शुरू हुए समाधान शिविरों में शिकायतें आई थी। इसके बाद ईओ कुलदीप मलिक के निर्देशों पर नगर परिषद की टीम एक्शन में आई और त्योहारी सीजन में कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ कई जगहों पर दुकानदारों के साथ बहस भी हुई।

नाराज दुकानदारों का कहना था कि जहां पर उन्होंने सामान रखा है, वहां आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। हालांकि बाद में दुकानदारों ने टीम से एक से दो दिन का समय मांगा, लेकिन नगर परिषद टीम नहीं मानी। इसके बाद टीम ने यहां पर अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त किया। इस टीम में जेई आशीष, सुपरवाइजर चाहत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed