{"_id":"67647238225f610be005c5e4","slug":"accused-on-production-warrant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543274-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी
Fri, 20 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव नौच में बंद राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला जींद के गांव घोघड़िया निवासी सुखविंद्र को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नौच निवासी नरेश कुमार की शिकायत में अनुसार वह अपने गांव में बंद पड़े राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मिल में उसके अलावा सतवीर व संजय भी सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे तीनों आठ-आठ घंटे की नौकरी करते हैं। उसकी ज्यादातर रात के समय ड्यूटी होती है। 19 जनवरी 2024 की रात वह ड्यूटी पर था और कांटे के पास बने कमरे में लेटा हुआ था। रात करीब साढ़े 10 बजे पांच-छह युवक दीवार फांदकर उसके पास आए, जिन्हें देखकर वह घबरा गया।
उसने आवाज लगाई तो एक आरोपी ने उसके पैर पर लाठी मारी और चुप रहने के लिए बोला। दो आरोपी उसके पास बैठ गए और बाकी मिल के अंदर चले गए। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। करीब दो घंटे बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन
आरोपियों के जाने के बाद उसने दूसरे सिक्योरिटी गार्ड सतबीर के पास कॉल करके सूचना दी। सूचना मिलने पर दूसरे सिक्योरिटी गार्ड भी पहुंच गए।
उन्होंने मिल को चेक किया तो पता चला कि आरोपियों ने मिल के अंदर बड़े ट्रांसफार्मर को खोलने की कोशिश की थी। मिल मालिक के खाली पड़े मकान का शीशा टूटा हुआ था और अलमारी में चाबियां लगी हुई थी। आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया है। उक्त मामले में पहले ही आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि इन आठ आरोपियों में जिला जींद के गांव कसुन निवासी गौरव, सुरेंद्र, दिलबाग, विकास व सिंहपुरा जिला जींद निवासी हैप्पी, गुरुसर जिला जींद निवासी रोहित, श्याम नगर जींद निवासी प्रीतम, सरड़ा जिला जींद निवासी सागर शामिल थे। इन सभी को फरवरी के आखिरी हफ्ते में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया था।
अब सुखविंद्र को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुखविंद्र किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।