{"_id":"618c1333e0669e688c57d0fa","slug":"accused-of-forcibly-selling-medicines-with-urea-amid-lack-of-dap-kaithal-news-knl89183630","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की कमी के बीच यूरिया के साथ जबरन दवाएं बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की कमी के बीच यूरिया के साथ जबरन दवाएं बेचने का आरोप
विज्ञापन
डीएपी खाद की कमी के बाद अब किसानों को यूरिया खाद के साथ मजबूरन दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। किसानों ने यूरिया खाद को भी ब्लैक में बेचने का आरोप दुकानदारों पर लगाया है।
किसान साहब सिंह, सत्यवान, राजेश, महिपाल, पलविंद्र, बलवान पाई, विनोद प्योंदा ने बताया कि अभी तक गेहूं की बिजाई में प्रयोग करने के लिए डीएपी खाद जरूरत होती है, लेकिन इसके अभाव में किसानों ने जैसे-तैसे अपनी गेहूं की बिजाई बिना डीएपी खाद के कर ली है। अब गेहूं की सिंचाई चल रही है और इस समय किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जब वे इस यूरिया खाद को लेने के लिए कैथल, पूंडरी व अन्य जगह पर जाते हैं तो दुकानदार इसके साथ दवाई लेने की कहते है। यदि किसान बिना दवाई के खाद लेने की मांग करते हैं तो दुकानदार खाद देने से मना कर देते हैं। यदि फिर भी कोई दुकानदार खाद देने के लिए राजी हो जाता है तो वह एक कट्टे की कीमत 270 रुपये की बजाए 325 या अधिक की मांग करते है। किसानों को मजबूरीवंश खाद के साथ दवाई लेनी पड़ रही है।
उधर इस बारे में जब कृषि उप निदेशक कर्मचंद ने कहा कि पूरे जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। जिला कैथल में यूरिया खाद का स्टाक बहुत अधिक है और किसान न तो दवाई साथ लें और न ही अधिक कीमत दें। यदि कोई दुकानदार खाद देने से मना करता है तो व उसके मोबाइल नंबर 9416189243 पर सूचना दें।