{"_id":"68546993b459c3b52205bf5d","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-job-in-railways-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673770-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी काबू
Fri, 20 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई इकनॉमिक सेल की टीम ने की है।
फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल निवासी कुलविंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सिरटा निवासी महिला गुड्डी उसके घर आना-जाना करती थी। गुड्डी ने रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसे रजत नामक युवक से मिलवाया। दोनों ने मिलकर नौकरी के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। कुलविंद्र ने 17 जनवरी 2023 को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद 18 फरवरी को दो लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए। इसी प्रकार 8 जून 2023 तक कुल 6.5 लाख रुपये गूगल पे के जरिए और दिए गए।
आरोपियों ने फर्जी मेडिकल जांच करवाई और प्रशिक्षण दिलवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को झारखंड के रांची में प्रशिक्षण के लिए भेजा। जब नियुक्ति को लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गुमराह करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर इकनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए महादेव कॉलोनी, कैथल निवासी आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया है।