फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of cheating in the name of job arrested

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of job arrested
कैथल। पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिरसाल निवासी मीना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि अक्तूबर 2019 दौरान उसे उसकी एक सहेली ने बताया कि राजेंद्र नाम का एक व्यक्ति पैसे लेकर नौकरी लगवाता है। उसकी उक्त व्यक्ति राजेंद्र से मुलाकात हुई, जिसके साथ उसकी टैक्स विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के लिए 6 लाख रुपये में बात तय हुई। जो आधे रुपये पहले तथा आधे नौकरी लगवाने के बाद देने थे।
विज्ञापन

3 नंवबर 2019 को राजेंद्र द्वारा उससे 3 लाख रुपये प्राप्त किए गए। 1 साल बीतने के बाद राजेंद्र द्वारा उसे न तो नौकरी पर लगवाया गया और न पैसे वापस दिए गए गए। एसपी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए करीब 36 वर्षीय आरोपी राजेंद्र निवासी बापधा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। नकदी बरामद करने के लिए उसे न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed