फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of assault and injury arrested

Kaithal News: हमला कर घायल करने का आरोपी काबू

Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault and injury arrested
कैथल। थाना चीका पुलिस ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव अजीमगढ़ निवासी प्रेमपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि 16 अप्रैल को उसके पिता रणजीत सिंह किसी कार्य से बीडीओ कार्यालय चीका गए थे। इसी दौरान रंजिश के चलते गांव अजीमगढ़ निवासी यादवेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह, खुशभाग सिंह, समाना निवासी सोनू व अन्य साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल गुहला पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी यादवेंद्र सिंह को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को भेजा जेल
कैथल। पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 26 अप्रैल को गांव रम्भा निवासी रवि उर्फ निंजा को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गिरफ्तार किया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक का पीछा किया, जिस पर घिरने के बाद आरोपी ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से .32 बोर पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed