फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused caught in fraud of Rs 1.88 crore in the name of getting gold

Kaithal News: सोना दिलाने के नाम पर 1.88 करोड़ की ठगी में आरोपी धरा

Sun, 24 Nov 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in fraud of Rs 1.88 crore in the name of getting gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर एक करोड़ 88 लाख रुपये हड़प कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। न्यायालय में आरोपी को पेश करने के बाद पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव ढुंडवा निवासी रामफल की शिकायत पर थाना तितरम में दर्ज अभियोग के अनुसार उसे एक नवंबर 2018 को उसकी पहचान का युवक अनिल हजवाना बस स्टैंड कैथल पर मिला। उसको अपने साथ गुलमोहर सिटी कैथल स्थित अपने फ्लैट पर ले गया, जहां अनिल ने उसको कहा कि वह सस्ता सोना देता है।
विज्ञापन


उसके झांसे में फंस चुके रामफल ने तीन दिन बाद अनिल व उसके अन्य साथियों से मिलकर जीरकपुर में 23 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट तय करने के उपरांत 13 नवंबर 2018 को गुलमोहर स्थित अपने फ्लैट पर आरोपियों को बड़े पैमाने पर सोना खरीदने के लिए एक करोड़ 88 लाख रुपये नकदी दे दी। बाद में आरोपियों ने न तो उसे सोना दिया और नकदी वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी के साथी आरोपी जिला जींद के गांव सिंसर निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में कुख्यात जालसाज गिरोह के चार अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी अजय का व्यापक पूछताछ के लिए तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।

ये था मामला ः रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि पिछले साल से बतौर किरायेदार गुलमोहर सिटी कैथल में परिवार सहित रह रहा है। एक जनवरी 2018 को अनिल कुमार ने झांसा देकर उसे सस्ता सोना खरीदने का लालच दिया और वह उसके झांसे में फंस गया। 13 नवंबर को उसने एक करोड़ 88 लाख रुपये दे दिए। इस दौरान उसके साथ हरसौला निवासी सहदेव व तितरम निवासी बलविद्र मौजूद थे। आरोपितों ने उक्त रकम लेकर 26 से 26 तारीख को सोना पहुंच जाने की बात कही।


जब रुपया नहीं आया तो वे 20 मार्च 2019 को आरोपित के घर हजवाना गए, लेकिन बोला की एक माह रुक जाओ, अभी सोना आना है। 28 अप्रैल को फिर गए तो आरोपित ने फिर से आश्वासन दिया कि 30 अप्रैल को आ जाएगा। जब तय समय अनुसार वे आरोपित के घर गए तो आरोपित ने सस्ता सोना दिलवाने की बजाए उसे धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed