फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in two cases of wire theft

Kaithal News: तार चोरी करने के दो मामलों में आरोपी काबू

Wed, 24 Apr 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in two cases of wire theft
कैथल। खेत से सबमर्सिबल की तार चोरी करने के दो मामलों में पुलिस ने आरोपी गुहला निवासी गोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदसुई गांव निवासी जगमैल सिंह की शिकायत अनुसार उसके खेत से 22 अप्रैल की रात को चोर तार चोरी करके भाग रहा था। उसे मौके पर काबू कर लिया। थाना चीका में मामला दर्ज कराया था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तार व वारदात में प्रयुक्त चाकू व पेचकस बरामद किए हैं। दूसरे मामले में आरोपी गुहला निवासी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हरनोली निवासी कर्म सिंह की शिकायत अनुसार 14 अप्रैल की रात आरोपी उनके सबमर्सिबल का तार चोरी किया था। जेल में होने से गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कराया। कब्जे से चोरीशुदा तार बरामद कर ली है। संवादचोरी के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन

कैथल। कलायत अनाज मंडी में स्थित दुकान से गल्ला चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंदाना गेट कैथल निवासी नवाज अली को गिरफ्तार कर लिया है। कौलेखां निवासी रिषिपाल की शिकायत अनुसार उसकी कलायत अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। 22 अप्रैल को कोई चोर स्कूटी पर सवार आरोपी उसकी दुकान से गल्ला उठा ले गए थे। आरोपी नवाज अली के कब्जे से 85020 रुपये व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed