फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for demanding extortion of Rs 10 lakh

फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of Rs 10 lakh
कैथल। फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में चीका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से वारदात में उपयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि राजिंद्र कुमार निवासी प्रोफेसर कॉलोनी चीका की शिकायत पर थाना चीका में दर्ज मामले के अनुसार उसके पास 15 व 16 जुलाई को अज्ञात विदेशी नंबरों से फोन आया और 10 लाख रुपये की मांग की गई, मांग पूरी न होने पर उसके लडक़े को गोली से मारने की धमकी दी गई। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में साइबर सेल टीम द्वारा मामले को सुलझाया गया। चीका पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी गौरव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चीका को गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव शिकायतकर्ता के भाई का पोता है। एसपी ने बताया कि चीका पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूला कि उसका दादा राजेंद्र उसे काम करने के लिए टोकता रहता था, जो उसे अच्छा नहीं लगता था। उसे पैसों की जरूरत थी। उसने एक ऑनलाइन एप्प के माध्यम से अपने दादा राजिंद्र को फोन करके फिरौती मांगी थी, उसे अनुमान था कि वह ऑनलाइन एप्प के माध्यम से काल करने पर पकड़ा नहीं जांउगा। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed