फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accurate information will be available from online platform

Kaithal News: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिलेगी सटीक जानकारी

Fri, 05 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accurate information will be available from online platform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा आम चुनाव चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रचार-प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की गरिमा व अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से मिथ और रियलिटी पर आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर लॉन्च किया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mythvsreality.eci.gov.in/ पर जनता के लिए उपलब्ध है। यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बताया कि विश्व स्तर पर कई लोकतांत्रिक देशों में गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार के बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि मतदाताओं को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक, प्रमाणित और सत्यापित जानकारी मिले। मिथ वर्सेस रियलिटी चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के एक व्यापक भंडार के रूप में कार्य करेगा। इस प्लेटफॉर्म को उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है।
विज्ञापन


सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed