फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accountant and his son grabbed Rs 12 lakh

Kaithal News: मुनीम और उसके बेटे ने हड़पे 12 लाख रुपये

Fri, 09 Feb 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Accountant and his son grabbed Rs 12 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडी के एक व्यापारी ने उसकी दुकान पर काम करने वाले मुनीम और उसके बेटे पर करीब 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया है।

अनाज मंडी के व्यापारी महावीर मित्तल ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह मेसर्स वेद प्रकाश ईश्वर चंद दुकान नंबर 28-ए, पुरानी अनाज मंडी कैथल में कमीशन एजेंट का कार्य पार्टनरशिप कर रहा है। उसकी दुकान पर गांव गुहणा निवासी बनारसीदास छोटे मुनीम का काम करता था व अपनी फसल को भी उसी की दुकान पर बेच देता था। इसकी एवज में वह फसल व घर का खर्चा लेता था।
विज्ञापन


पिछले काफी वर्षों से वह उसकी दुकान पर माल उतरवाने, माल बेचने, गेट पास कटवाने व उठवाने का काम करता था। इसके कारण दुकान पर आने वाले किसानों से मुनीम का मेलजोल हो गया। उसे भी विश्वास हो गया कि मुनीम कभी भी धोखाधड़ी नहीं करेगा। नौ दिसंबर 2022 को उसकी दुकान पर ग्राहक अपनी धान की फसल बेचने के लिए आए थे। फसल की राशि चार लाख 81 हजार 262 रुपये बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जमींदारों की जीरी का गेटपास अपने खाते में कटवा लिया। वह ग्राहकों के गांवों का भी था, इसलिए ग्राहकों ने उस पर विश्वास करके फसल बेच दी। फसल के सारे पैसे उसने अपने पास रख लिए और जमींदारों को देने से मना कर गया। इसमें आरोपी के साथ उसका बेटा पवन भी मिला हुआ था। जमींदारों की शिकायत आने पर उन्होंने इस संबंध में गांव में पंचायत की।

महावीर मित्तल के मुताबिक, पंचायत के दौरान आरोपियों ने स्वयं माना कि चार लाख 81 हजार 266 रुपये की राशि उनके खाते में आई हुई है। पंचायत ने कहा कि यह राशि व्यापारी को लौटा देना। इस पर आरोपियों ने राशि लौटा देने की बात कही। इस बीच शिकायतकर्ता ने किसानों और जमींदारों की फसल के रुपये स्वयं दे दिए। बाद में जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी।


इसके अलावा भी आरोपी उससे रुपये ले गए थे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ अमानत में ख्यानत की और कुल मिलाकर 11 लाख 90 हजार 536 रुपये की राशि हड़प ली है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed