फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident: The happiness of marriage turned into mourning

हादसा : मातम में बदलीं विवाह की खुशियां

Mon, 27 Feb 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accident: The happiness of marriage turned into mourning

विज्ञापन
कैथल। शनिवार को हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद तीन परिवारों की खुशियां पलभर में बिखर गई। इस हादसे के कारण तीनों युवकों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृतक शेरू खेड़ी निवासी आशीष के घर खुशी माहौल में चचेरी बहन की बरात आनी थी, लेकिन शादी समारोह की पूर्व संध्या पर परिजनों को सड़क दुर्घटना में हुई आशीष की मौत और उसके दोस्त हिमांशु और अंकुश को घायल होने की सूचना ने शादी की खुशियां खो गईं। उससे भी गंभीर हालात तब बन गए जब घायल दो युवकों के परिजनों के पास मौत की सूचना पहुंची।
सुबह आनन-फानन में दूल्हे समेत पांच बरातियों को बुलाकर आशीष की बहन का विवाह कराना पड़ा। मृतक अंकुश के परिवार के सपने भी चकनाचूर हो गए। मृतक अंकुश ने आइलेट्स में छह बैंड लिए थे। उसने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए फाइल लगा रखी थी। जल्द ही परिजन उसकी ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिससे कि उनका बच्चा वहां जाकर कमाए और अच्छी पहचान बनाए। उसका एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

मृतक हिमांशु बहन का इकलौता भाई था, जो हमेशा के लिए छिन गया। सड़क हादसा शनिवार देरशाम हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर गांव तितरम मोड़ से थोड़ा निकलकर हुआ है। तीन युवकों मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलायत जा रहे थे। कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क से दूर जा गिरा। गहरी चोट लगने के कारण मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की चिताओं को देख हर किसी की आंखें भर आई। गांव में मातम छा गया। तीनों युवा गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आशीष कंप्यूटर साइंस में एमएससी कर रहा था। उसका छोटा भाई जतिन पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता दलबीर सिंह सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। माता रेखा देवी की करीब 12 साल पहले सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। वह दिव्यांग है। मृतक हिमांशु 11वीं कक्षा का छात्र था। मृतक हिमांशु अकेला भाई था। उसके पिता कपिल हैं। एक बहन है।

मामले के जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि सूचना के बाद तितरम पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को सिविल अस्पताल में पहले दाखिल करा दिया था। दुर्घटना के कारण तीनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed