Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident on the highway makes getting help during the 'golden hour' difficult.

Kaithal News: हाईवे पर हादसा तो गोल्डन ऑवर में मदद मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accident on the highway makes getting help during the 'golden hour' difficult.
करनाल। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सड़क हादसा होने की स्थिति में घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाना चुनौती है। एनएचएआई की ओर से भी हाईवे पर आपातकालीन सहायता के लिए केवल दो एंबुलेंस उपलब्ध हैं। ये दोनों हाईवे के दो अलग-अलग छोरों पर तैनात रहती हैं। बीच के हिस्सों में पहुंचने में आधा घंटे से अधिक का समय लग जाता है। आगे हाॅस्पिटल तक एक घंटे के बाद ही पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

हाईवे करीब 36 किमी तक जाता है। एक एंबुलेंस बसताड़ा टोल पर जबकि एक एंबुलेंस सामना बाहु के पास रहती है। जिले में आपातकालीन सेवा के लिए 30 और एंबुलेंस तैनात हैं। इनका औसत रिस्पांस टाइम 12 मिनट 53 सेकंड होने का दावा किया जाता है लेकिन कई बार हादसे के बाद एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा, खासकर शुरुआती मिनट, गोल्डन आवर कहलाता है और इस दौरान तुरंत चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही तुरंत मदद पहुंचाई जाती है। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से भी समन्वय रखा जाता है। अभी फिलहाल दो एंबुलेंस करनाल जिले के हाईवे क्षेत्र पर तैनात हैं। ये दोनों छोरों पर रहती हैं। - भानु राणा, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में 30 एंबुलेंस तैनात हैं। हमारा रिस्पांस टाइम 12 मिनट 53 सेकंड है। यह समय जब कॉल हमारे पास आ जाती है तब से लगाया जाता है। हमारे पास जब तक कॉल नहीं आती उसमें भी कुछ समय बीत जाता है। - डॉ. शशि गर्ग, सीएमओ



आधे घंटे हाईवे पर तड़पता रहा सैनिक



नेशनल हाईवे-44 के बलड़ी चौक फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 48 वर्षीय सैनिक रामदूत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बायां पैर टूट गया था। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। यह स्थान हाईवे के एक तरफ से 14 और दूसरी ओर से 22 किमी दूर है। डायल 112 की टीम ने अपनी गाड़ी से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा की प्रीत कॉलोनी निवासी रामदूत ने बताया कि सेना में सिपाही हैं।




करनाल-कैथल मार्ग पर हादसा, नहीं पहुंची एंबुलेंस



करनाल-कैथल मार्ग पर गांव सिरसी के पास वीरवार की दोपहर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव का युवक सोमवीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के लिए सहायता नंबर पर फोन किया। फोन करने करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई। सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों की मदद से सोमवीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। करनाल-कैथल मार्ग स्टेट हाईवे है। यहां एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के तहत पहुंचती है।



ये किया जा सकता है -हाईवे पर एंबुलेंसों की संख्या बढ़ाई जाए।



-इनको दुर्घटना क्षेत्रों में तैनात किया जाए।



-एंबुलेंसों का रिस्पांस टाइम भी रिकॉर्ड किया जाए।



-हाईवे पर एंबुलेंस को बुलाने के लिए नंबर प्रदर्शित हों।



(जैसा कि सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेज पाल और एडवोकेट संदीप ने बताया।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed