फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Sacramento, America: A youth from Kaithal died tragically, car collided with a truck

अमेरिका के सैक्रामेंटो में हादसा: हरियाणा के 2 युवकों की मौत, कार की ट्रक से टक्कर; स्टडी वीजा पर गए थे विदेश

Tue, 24 Jun 2025 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Jun 2025 11:42 AM IST
सार

कैथल के सिरसल के ग्रामीणों ने बताया कि कार दुर्घटना तो शनिवार रात को हो गई थी, लेकिन यह किसी को भी मालूम नहीं था कि कार सवार रोमी व उसका दोस्त विशाल है।

विज्ञापन
Accident in Sacramento, America: A youth from Kaithal died tragically, car collided with a truck
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दोस्तों की तेज रफ्तार जगुआर कार पलटने के बाद ट्रक से टकराने से आग लग गई। दोनों की कार के अंदर जलने से मौत हो गई। हादसे में मरने वाला 24 वर्षीय विशाल करनाल के कोयर का रहने वाला था। जोकि करीब तीन साल पहले डंकी के माध्यम से अमेरिका गया था। हादसा भारतीय समय अनुसार सोमवार की रात को हुआ था। जबकि परिवार को हादसे की सूचना मंगलवार सुबह पांच बजे लगी। वीडियो में ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार जलती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


विशाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
सोमवार रात को गांव कोयर निवासी विशाल और उसका कैथल के सिरसल निवासी दोस्त अरुण जांगड़ा अपनी जगुआर कार से कैलिफोर्निया के सेक्रामेंटो से अपने घर फ्रीजनों जा रहे थे। कार तेज रफ्तार में होने के कारण पहले पलट गई। कई पलटी खाते हुए कार सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार धू धूकर जलने लगी। सूचना पर कैलिफोर्निया पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार में लगी आग बुझाई और दोनों युवकों का अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में पहचान होने पर दोनों के जानकारों को सूचना दी गई। इसके बाद गांव कोयर घर पता लगा।
विज्ञापन


विशाल एक एकड़ जमीन बेचकर गया था अमेरिका
विशाल के पिता कर्म सिंह के पास पांच एकड़ जमीन थी। उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते थे। लेकिन अब बीमार रहने के कारण उन्होंने चार एकड़ को ठेके पर दिया हुआ है। जबकि विशाल एक एकड़ जमीन बेचकर और करीब 15 लाख रुपये उधार लेकर डंकी रास्ते से अमेरिका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में हो गई थी माता की मौत, मामा ने किया पालन पोषण
विशाल करीब दस साल का था तो उसकी माता का निधन हो गया था। माता की मौत के बाद उसके मामा केहर सिंह उसे अपने साथ कैथल के गांव सिरसल ले गए। विशाल का पालन पोषण मामा ने किया और वहीं पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही विशाल की दोस्ती अरुण जांगड़ा के साथ हो गई थी। दोनों एक साथ रहते थे। दोनों किसी अन्य दोस्त से मिलकर वापस अपने घर की ओर आ रहे थे।

अमेरिका के सैक्रामेंटो में सिरसल के युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार को अमेरिका के शहर सैक्रामेंटो कैलीफार्निया के इस्टवांडा 1-80 हाइवे पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में  सिरसल के 20 वर्षीय युवक रोमी की दर्दनाक मौत हो गई। गांव सिरसल का रोमी पुत्र बलबीर सिंह कुछ वर्ष पहले कनाडा स्टडी वीजा पर गया था और कनाडा से अमेरिका चला गया था। अच्छे पैसे कमाने के उद्देश्य से और परिवार के सपने पूरे करने के लिए।


कनाडा से अमेरिका जाने के बाद रोमी का बहुत अच्छा चल भी रहा था लेकिन काल के क्रूर चक्र ने रोमी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। जानकारी अनुसार गांव सिरसल का रोमी व गांव कोयर का विशाल कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और कार में आग लग गई। जिसमें दोनों कार सवार कार में ही बुरी तरह से जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed