{"_id":"8c9e21243f909d6d56365fd10dbc3911","slug":"accident-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला
ढांड
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल-पटियाला मार्ग पर मंगलवार रात गांव जाजनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक बीबीए का छात्र था और दूसरा परचून की दुकान चलाता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जाजनपुर निवासी अमित कुमार (20) व शिव कुमार (22) अपने किसी कार्य को निपटाकर ढांड से बाइक पर गांव जाजनपुर आ रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और अमित ने कुरुक्षेत्र अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
वहीं गांववासियों से मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार बीबीए का छात्र था। वह हिसार में स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों में घर आया था, वहीं दूसरा युवक अमित कुमार गांव में परचून की दुकान चलाता था। अमित अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। इस घटना से पूरे गांव व इलाके में शोक की लहर है। गांव वासी दोनों के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कैथल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य हादसे में पूंडरी के पाई में सिरसल निवासी अमित कुमार को ट्रक चालक कर्मसिंह ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।