फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aarti of Kapil Teerth by donating lamp

Kaithal News: दीपदान कर कपिल तीर्थ की आरती

Thu, 12 Dec 2024 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Kapil Teerth by donating lamp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव पर कलायत में चल रहे कार्यक्रमों में तीसरे दिन कपिल तीर्थ पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने तीर्थ पर दीपदान किया।

दीपों की रोशनी से पूरा कपिल तीर्थ और इसके घाट जगमगा उठे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की और से नगरपालिका सचिव पवन शर्मा व कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान व सोमदत्त शर्मा मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने तीर्थ के सभी कोनों पर दीप प्रज्ज्वलित किए और सामूहिक तौर पर तीर्थ व भगवान कपिल की आरती की।
विज्ञापन


पवन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम पिछले दस दिनों से तीर्थ व घाटों की सफाई में लगी थी। जिला प्रशासन के आदेशों से हर तीर्थ पर दीपदान में सहयोग किया गया। कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के प्रधान राजू कौशिक ने कहा कि कपिल तीर्थ पर पिछले तीन दिनों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने तीर्थ के घाटों पर दीप जला आस्था का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति व धरोहर हैं।

समय समय पर इनका आयोजन होते ही रहना चाहिए ताकि हमारी आने वाली नस्लों को हमारी संस्कृति व संख्यता के दृढ़ संस्कार मिल सकें।

इस अवसर पर मंदिर पुजारी संजय शास्त्री, अनिरुद्ध गौत्तम, राजू कौशिक, पवन शर्मा, संजय सिंगला, रवींद्र धीमान, राजीव राजपूत, राकेश कांसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed