फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man was kidnapped and ransom was demanded, case filed against two

Kaithal News: युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, दो पर केस

Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped and ransom was demanded, case filed against two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो आरोपियों ने सिणद गांव के युवक को विदेश भेजने के नाम पर घर से बाहर बुलाकर अपहरण कर लिया। बाद में परिजनों को फोन करके 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फोन पर युवक के पिता को धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे को जान से मार देंगे।

यह संबंध में युवक के पिता ने कलायत थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाने में दी गई शिकायत में सिणंद निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा अंकित विदेश जाना चाहता था। उन्होंने गांव उझाना निवासी अंकित व धमतान निवासी सोनू से बातचीत की। ये दोनों युवाओं को विदेश भिजवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


दोनों ने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए 18 लाख रुपए मांगे। इस पर उन्होंने हामी भर दी। आरोपियों ने उसके बेटे के दस्तावेज ले लिए और जल्द विदेश भेजने की बात कही। 20 अप्रैल को दोनों आरोपी उसके बेटे को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए कि इसके फिंगरप्रिंट करवाने हैं, ताकि जल्द से जल्द वीजा लग सके। बाद में आरोपी उसके बेटे को कहीं बाहर ले गए और वहां से उसे जम्मू ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश का आरोप है कि आरोपियों ने वहां पर उसके बेटे को अपहरण कर लिया है और उससे फोन करके 12 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। उन्होंंने कहा कि हालांकि शुरू में आरोपियों ने 25 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 12 लाख रुपये देकर छोड़ने की बात कही है। धमकी दी है कि अगर जल्द रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे को जान से मार देंगे।

कलायत थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed