{"_id":"6244bbb35345bb23d652f81f","slug":"a-young-man-preparing-to-go-to-dubai-was-shot-kaithal-news-knl1034077168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई जाने की तैयारी कर रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई जाने की तैयारी कर रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। दुबई जाने की तैयारी कर रहे गांव जाखौली निवासी एक युवक को बाइक सवार युवकों ने मंगलवार रात जाखौली और कसान मार्ग पर गोली मार दी। पीछे से फायर करने के कारण गोली युवक की पीठ में लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दाबदल पट्टी जाखौली निवासी संदीप ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। उसका जाखौली गांव में ही मकान है। उसने दुबई जाने के लिए टिकट कराया था। मंगलवार को गांव कसान में बालू निवासी विक्रम के पास अपना टिकट चेक करवाने गया था। बताया कि विक्रम लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह 10 दिन पहले ही विदेश से आए अपने गांव के सुमेश के साथ वहां गया था। तीनों कसान में एक ढाबे पर बातचीत करके बाहर आए। इसके बाद विक्रम अपनी बाइक पर अपने गांव बालू चला गया। उसके बाद सुमेर अपनी ससुराल चला गया। वह अपनी बाइक पर अपने गांव जाखौली की ओर चल दिया। करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह आदर्श स्कूल जाखौली के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार अज्ञात युवक ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी बाइक सफेदे के पेड़ में जा टकराई और वह मोटरसाइकिल सहित सड़क के किनारे जा गिरा। हमलावर कुछ क्षण के लिए मौके पर रुका फिर फरार हो गया। भुक्तभोगी ने गोली लगने की सूचना उसके दोस्त सुखदेव को फोन कर दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना तितरम प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।