फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man committed suicide by hanging himself in prison

Kaithal News: कारागार में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in prison
55 कैथल। मृतक सन्नी का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला कारागार में 27 वर्षीय कैदी सीवन निवासी सन्नी ने शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अवसाद के चलते उसने यह कदम उठाया लिया।

सन्नी वर्ष 2019 में एक मामले में न्यायिक हिरासत में था, लेकिन बाद में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसे 12 अगस्त को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसने जेल के शौचालय में किसी कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मृतक के भाई विक्रम ने बताया कि उनका छोटा भाई 12 अगस्त को जेल भेजा गया था और शुक्रवार को उन्हें उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना कैथल प्रभारी गीता रानी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मृतक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

55 कैथल। मृतक सन्नी का फाइल फोटो। परिजन

55 कैथल। मृतक सन्नी का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed