फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A water-like liquid leaked from the gas cylinder brought for the wedding; the stove ran for half an hour before shutting off.

Kaithal News: शादी में लाए गए गैस सिलिंडर से निकला पानी जैसा तरल पदार्थ, आधा घंटा चला चूल्हा, फिर बंद हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A water-like liquid leaked from the gas cylinder brought for the wedding; the stove ran for half an hour before shutting off.
सिलेंडर से निकलता हुआ पानी। सोशल मीडिया
कैथल। गांव रसूलपुर में शादी समारोह के दौरान गैस सिलिंडर से गैस के बजाय पानी जैसा तरल पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उपभोक्ता ने संबंधित गैस एजेंसी, तेल कंपनी और खाद्य व आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी राजकुमार प्रजापति ने बताया कि उनके चाचा के बेटे की शादी के लिए एक दिन पहले चीका स्थित इंडेन गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलिंडर लाया गया था। समारोह में भोजन तैयार करते समय हलवाई ने सिलिंडर को चूल्हे से जोड़ा। सिलिंडर करीब 30 मिनट तक चला लेकिन इसके बाद अचानक गैस की सप्लाई बंद हो गई। पहले इसे तकनीकी खराबी माना गया लेकिन जांच करने पर मामला अलग निकला।
विज्ञापन

सिलिंडर से निकला करीब 11 किलो पानी
राजकुमार के अनुसार, सिलिंडर का वजन करने पर वह करीब 29 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद सिलिंडर को उल्टा कर अंदर की सामग्री बाहर निकाली गई। उनका दावा है कि सिलिंडर से करीब 11 किलोग्राम पानी जैसा तरल पदार्थ निकला। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीएफएससी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सिलेंडर में पानी जैसा तरल पदार्थ कैसे पहुंचा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिलेंडर से निकलता हुआ पानी। सोशल मीडिया

सिलेंडर से निकलता हुआ पानी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed