फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A warm welcome to Aryan, who won silver

रजत जीतने वाले आर्यन का जोरदार स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
A warm welcome to Aryan, who won silver
40-कैथल। विजयी जुलुस............सिल्वर मेडल मेडल जीत कर कैथल पहुंचने पर खिलाड़ी आर्यन फुल मालाओं से स्वाग - फोटो : Kaithal
कैथल। खेलो इंडिया की तांग था प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी आर्यन को कैथल व गांव में पहुंचने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। शहर के बस अड्डा से गांव धुंध रेहड़ी तक रोड शो निकाला गया। इसमें भारी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के पहले दिन ही धुंधरेहड़ी के आर्यन ने तांग था प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया था। वर्ष 2021 में भी उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया था। आर्यन का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़, दूसरा असम के साथ, तीसरा मुकाबला दिल्ली के साथ व चौथा फाइनल मुकाबला मणिपुर के खिलाड़ी साथ हुआ था। मणिपुर के खिलाड़ी से महज तीन प्वाइंट से आर्यन पीछे रह गए।
विज्ञापन

कोच विक्रम कादियान ने बताया कि खेलो इंडिया में हरियाणा का पहला मेडल आर्यन ने जीता था। आर्यन ने दिन रात मेहनत कर मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कोच विक्रम, अनूप धीमान व शिव ने भी खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाई गांव की बेटी शीतल ने भी किया अच्छा प्रदर्शन
खेलो इंडिया में नेशनल कबड्डी कन्या वर्ग का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र व हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कैथल जिले के पाई गांव की बेटी शीतल ने अच्छा प्रदर्शन किया। शीतल के अच्छे प्रदर्शन पर गांव पाई में खुशी की लहर है। शीतल ने गांव पाई के स्टेडियम से कबड्डी खेलना शुरू किया था। इससे पहले 2020 में असम गुवाहाटी में हुए खेलों इंडिया में भी पदक जीत चुकी थी। कोच कमला सोलंकी ने अब तैयारी करवाई है। शुरुआत में कोच शमशेर सिंह ने खेलना सिखाया था। शीतल का कहना है कि स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी है। खेलों के द्वारा लड़कियां भी अच्छा नाम कमा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed