फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A truck parked on Pehowa Road caught fire, a major accident was averted

Kaithal News: पिहोवा रोड पर खड़े ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A truck parked on Pehowa Road caught fire, a major accident was averted
गुहला-चीका। चीका-पिहोवा रोड स्थित हार्दिक धर्म कांटा के नजदीक सड़क किनारे शनिवार शाम को खड़े ट्रक की केबिन में आग लग गई। ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने के लिए प्रयास किए लेकिन सफल न हो सके। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी। इस मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस बीच लपटों को देखकर दूसरे वाहनों के चालकों ने भी ब्रेक लगाकर जहां के तहां वाहन खड़े कर दिए। ट्रक का चालक गेहूं के सीजन के चलते खाली ट्रक को धर्म कांटा पर कांटा करने के लिए लाइन में सड़क किनारे ट्रक खड़ा किया हुआ था। ट्रक चालक ने बताया कि वह धर्म कांटा पर बैठा था, तभी केबिन से कांच टूटने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन

गाड़ी के नजदीक पहुंचा तो देखा कि पूरा केबिन आग की लपटों में घिरा हुआ है। उसने तत्काल ही पुलिस गाड़ी 112 को सूचना दी। आस-पास के दुकानदारों ने दमकल को आग के बारे में जानकारी दी। स्थानीय पुलिस व 112 नंबर गाड़ी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। ट्रक की केबिन से आग की लपटें देख सैकड़ों वाहन पीछे खड़े हो गए। 30 मिनट बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू कर लिया गया, अन्यथा आसपास के गेहूं से पके हुए खेत भी उसके चपेट में आ सकते थे। माना जा रहा है कि ट्रक के अंदर ही शॉर्ट-सर्किट होने के कारण यह आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed