{"_id":"68f290cd6c7113e84e0b79ad","slug":"a-teenager-who-went-to-see-singer-babbu-maans-show-died-in-a-road-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139474-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गायक बब्बू मान का शो देखने गए किशोर की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गायक बब्बू मान का शो देखने गए किशोर की सड़क हादसे में गई जान
Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
एसपी उपासना।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की एक यूनिवर्सिटी में पंजाबी गायक बब्बू मान का शो देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर वंश की सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोर चलती बस से उतरते समय घायल हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कार्यक्रम में जाने से पहले किशोर अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह शो देखने जा रहा है। जैसे ही वह गांव क्योड़क के नजदीक यूनिवर्सिटी के पास पहुँचा, उसने बस ड्राइवर से बस रोकने का अनुरोध किया। ड्राइवर ने बस नहीं रोकी, जिसके चलते किशोर उतरने के प्रयास में बस से नीचे गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव कॉलोनी निवासी वंश के रूप में हुई है।
किशोर अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। उनके पिता तरसेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था और उसकी माता का निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। सदर थाना एसएचओ सनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।