{"_id":"68a2572d7540ff60220cc9ba","slug":"a-teacher-harassed-by-the-former-principal-of-a-private-school-committed-suicide-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136415-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निजी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य से परेशान शिक्षिका ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निजी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य से परेशान शिक्षिका ने किया आत्मदाह
Mon, 18 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के एक निजी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य से परेशान आकर एक महिला अध्यापिका ने आत्मदाह कर लिया। करीब चार दिन बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक महिला अध्यापिका के पति की शिकायत पर स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एएसआई जसबीर ने सिविल लाइन थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2005 को हिसार निवासी इंदू रानी से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी करीब छह साल पहले कैथल के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
उस समय मूल रूप से करनाल के सांबली गांव हाल निवासी सनसिटी कैथल विनोद कौशिक स्कूल के प्रिंसिपल के तौर पर कार्यरत था। शिकायत कर्ता ने बताया कि पत्नी इंदू कई बार उसे रोते हुए बताती थी कि विनोद कौशिक उस पर बुरी नजर रखता है और उसे बात-बात पर परेशान करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि विनोद कौशिक की पत्नी मोनिका भी उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फसाने की धमकी देती है। उसने उस समय विनोद कौशिक से इस बारे बात की थी और काफी समझाया था कि वह उसकी पत्नी को परेशान करना छोड़ दे, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद पत्नी इंदू ने स्कूल छोड़ दिया।
करीब नौ महीने उसकी पहले कामकाज के सिलसिले में विदेश चली गई थी। वहां से वह जून 2025 में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण भारत में अपने घर वापस आ गई।
उसने उसे करीब 10 दिन पहले बताया था कि विनोद कौशिक उसे जहां भी रास्ते पर मिलता है, उस पर शादी करने का दबाव बनाता है और धमकी देता है यदि उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके बच्चों को उठवा देगा। आरोप है कि 11 अगस्त को विनोद कौशिक ने उसकी पत्नी को सनसिटी में स्थित उसके मकान में बुलाया था। इससे तंग होकर उसकी पत्नी इंदु ने उसके घर पर ही आग लगा ली। उसे फोन के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी को सिग्नस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां से बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने यह कदम विनोद और उसकी पत्नी मोनिका से तंग आकर उठाया है। दोनों ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। संवाद